अज्ञात चोरों ने उड़ाए हजारों की संपत्ति

अज्ञात चोरों ने उड़ाए हजारों की संपत्ति

 अज्ञात चोरों ने उड़ाई हजारों की सम्पत्ति

 कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के बड़वासनी पंचायत के बाघमारी गांव में बीते रात्रि अज्ञात चोरों एक घर में घुसकर जहां पांच हजार नगद सहित हजारों की संपत्ति उड़ा ली। वहीं अन्य चार घरों में भी चोरी का प्रयास किया। हालांकि इन चार घरों से चोरी करने में सफल नहीं हो पाए। जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव के राजकुमार यादव के घर में घुसकर कमरे में रखे बक्से एक ताला तोड़कर पांच हजार रुपये नगद, 18 भर चांदी के जेवर, एक मिक्सी साड़ी सहित पच्चीस हजार की संपत्ति चोरी कर ली। साथ ही गांव के बाघमारी गांव निवासी नवल सिंह, रिंकू देवी, शंकर दयाल सिंह, बिपिन बिहारी सिंह के घर में घुसकर भी चोरी का प्रयास किया। लेकिन कोई चीज हाथ नहीं लगा। सुबह घर में रखे कागजात व अन्य सामान को बिखरा हुआ देख गृहस्वामियों को घटना की जानकारी हुई। इधर घटना को लेकर पीड़ित गृह स्वामी गांव के राजकुमार यादव ने कटोरिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाही की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments