मृत मजदूर के घर जाकर विधायक।ने दिया संतावना,

 

बांका:कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम अपने समर्थकों के साथ उदालखुट गांव पहुंची और पीड़ित परिजनों के आंसू पोछते हुए उन्हें संतावना दिया। साथ ही श्रम विभाग द्वारा मिलने वाली एक लाख  की मुआवजा राशि दिलाने का भी भरोसा दिया। ज्ञात हो कि लॉकडाउन में महाराष्ट्र से पैदल और ट्रकों से घर लौटे सभी मजदूर भुखमरी की समस्या से जूझ रहे थे। 30 अगस्त की शाम कटोरिया के उदालखुट गांव से 18 मजदूरों का दल सवारी वाहन से महाराष्ट्र के लिए निकला। लेकिन 1 सितंबर के सुबह करीब 4 बजे मध्य प्रदेश के सिवनी जिला अंतर्गत जबलपुर नागपुर राष्ट्रीय मार्ग अलोनिया टोल प्लाजा पर खड़ी कंटेनर में पीछे से वाहन घुस गई। जिसमें इन तीनों मजदूर की मौत हो गई थी। जिनका शव गांव पहुंचने पर कोहराम की स्थिति मच गई। परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल था। विधायक सीमा स्वीटी हेंब्रम के साथ प्रखंड प्रधान महासचिव भूदेव यादव, राजद नेता वीरेंद्र कुमार यादव, सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।विधायक ने इस अवसर पर कहा कि नीतीश कुमार द्वारा प्रवासी मजदूरों को काम देने की बात कही गई थी। लेकिन काम नहीं मिलने के कारण ही यह लोग वापस जा रहे थे। जिससे इतनी बड़ी घटना हो गई। नीतीश कुमार और सुशील मोदी बिहार में दोबारा लूट का  शासन लाना चाहते हैं लेकिन यहां की जनता पूरी तरह सजग है। और उन्हें पहचान चुकी है। इसलिए इस बार उनका पत्ता साफ होने वाला है और तेजस्वी यादव ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post