बेलहर विधानसभा क्षेत्र में जदयू दो खेमो में विभक्त,राजद को लाभ

 बांका: बेलहर विधाप्रखंड मुख्यालय सहित सभी सत्तरह पंचायतो में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है। जहां बेलहर विधायक रामदेव यादव का राजद अपनी मजबूती बढाने के लिए ऐसे कार्यकर्ता को अपने पक्ष में लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।जो पिछले चुनाव में उनसे अलग थे।वही जदयू खेमा पूरी तरह दो खेमो में विभक्त हो गया है।इसका खुलासा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बर्चुअल सम्मेलन में स्पष्ट रूप से ही सामना आ गया।पहला खेमा एमएलसी मनोज के पक्ष का है जिसके द्वारा पांडेडीह, सूईया, फुल्लीडुमर,सहित कई जगहों पर बड़े बड़े प्रोजेक्ट्स लगाकर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उपस्थित किया गया था।इसकी व्यवस्था मनोज यादव खेमे के छात्र जदयू जिलाध्यक्ष रजत सिंहा द्वारा कराया गया था।वही पूर्व जदयू उम्मीदवार सह सांसद के अनुज लालधारी यादव द्वारा कांवरिया पथ के असम धर्मशाला में कैम्प लगाकर सम्मेलन में हिस्सा लिया गया था। जदयू के दो खेमो में विभक्त  होने की चर्चा अब आम हो गयी है। इस टूट से सबसे अधिक लाभ राजद को मिलने वाला है।इसलिए राजद खेमा सबसे अधिक खुश है। वैसे भी प्रखंड में मनोज यादव के जदयू खेमा की कमान छात्र  जदयू जिलाध्यक्ष रजत सिंहा, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पांडेय के साथ कहकर नबाब अंसारी,मुखिया जितेंद्र मरांडी सहित भाजपा का एक बड़ा खेमा संभाल रहे है। जबकि लालधारी यादव के खेमे में बीस सूत्री अध्यक्ष प्रमोद मंडल औऱ उदय वर्मा का समर्थन प्राप्त है। जिसके द्वारा अपने अपने खेमे को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।अब आम जनता को टिकट का इंतजार है।टिकट मिलने के बाद ही खेमा का असली चेहरा सामने आ सकेगा।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post