बेलहर से जदयू की जीत कई मायने में अजूबा रहा।

 बांका (बेलहर):बेलहर विधानसभा में कुल 15 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।पर शुरू से ही मुख्य मुकाबले में वर्तमान विधायक राजद के रामदेव यादव और जदयू के एमएलसी मनोज के बीच था।सांसद गिरिधारी यादव के भाई और उपचुनाव में जदयू उम्मीदवार बनाये गये लालधारी यादव की जगह मनोज यादव को टिकट मिलने से जहां जदयू के सांसद गिरिधारी यादव सहित उनका पूरा कुनबा मनोज यादव के विरोध में औऱ रामदेव यादव के पक्ष में प्रचार करते रहे।जिसकी लिखित शिकायत भी मनोज यादव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष से किया गया। और कार्यवाई की मांग की गई।सांसद के विरोध और अतिउत्साह के कारण राजद खेमा जीत के प्रति आश्वस्त था। पर परिणाम पूरी तरह विपरीत रहा। सांसद और कई प्रखंड के जदयू के बगावत के बाद भी जदयू की बड़ी जीत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री में जनता का विश्वास दिखता है।जनता की माने तो नये उम्मीदवार बनाये गए मनोज यादव की तैयारी चुनाव की घोषणा के कई माह पूर्व से विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों का दौरा करने,एमएलसी होते हुए लोगो की समस्या सुनने और उसके निदान का न सिर्फ आश्वासन देने बल्कि पदाधिकारियो पर लगातार दवाव बना कर उसे पूरा कराना चुनाव में जीत का मुख्य कारण माना गया है।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post