अस्पताल निरीक्षण में काफी अनियमितता

अस्पताल निरीक्षण में काफी अनियमितता

 बांका: सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार महतो द्वारा गुरुवार को चांदन अस्पताल का निरीक्षण किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अनियमितता को देखकर हुए वे काफी क्रोधित हुए। अपने वाहन से उतर कर सीधे ओटीपी पहुंचे जहां कोई भी चिकित्सक उपस्थित नहीं था। जिसे लेकर वे काफी आगबबूला हुए। बाद में सभी तरह की संचिका को मंगा कर जांच किया गया ।जिसमें रोकड़ पंजी और निकासी में  काफी अंतर पाए जाने पर   उन्होंने चिकित्सा प्रभारी एके सिन्हा को कहा कि जब तक केस रजिस्टर का मिलान नहीं हो जाता तब तक किसी भी नए चेक पर हस्ताक्षर नहीं करें। व्यवस्था को देखकर रोकड़ पाल को भी जमकर फटकार लगाई गई। साथ ही साथ उपस्थित सिर्फ तीन डॉ चिकित्सा प्रभारी एके सिन्हा, डॉ भोलानाथ,जय किशोर प्रसाद के अलावे कोई भी उपस्थित नहीं था। जिससे उन्होंने सभी का वेतन बंद करने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण की मांग भी किया। करीब 5 घंटे तक अस्पताल का निरीक्षण के दौरान दवा वितरण काउंटर, दवा भंडार ,दवा रखने की व्यवस्था, मरीज कक्ष,बाह्य कक्ष, ओटी दवा स्टोर रूम सहित सभी चीजों का निरीक्षण करने के बाद पाया कि, यह अस्पताल भगवान भरोसे ही चल रहा है। उन्होंने सभी को डांट लगाते हुए कहा कि नो वर्क नो पे के सिद्धांत पर उन्हें आना होगा। तभी इस समस्या का समाधान होगा ।साथ ही साथ विधायक मनोज यादव  द्वारा जांच के क्रम में जिस महिला ने प्रसव के लिए 13 सौ रुपया लेने की बात कही थी उसके लिए सिविल सर्जन ने एक कमेटी बनाई। और अभिलंब जांच करते हुए रिपोर्ट भेजने को कहा। सिविल सर्जन के आने के बाद अस्पताल कर्मियों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। आनन-फानन में सभी बेड पर चादर लगाया गया। और ब्लाइचिंग पाउडर का भी छिड़काव किया गया। जबकि व्यवस्था के नाम पर सभी चीज उपलब्ध होने के बावजूद यहां के मरीजों को सुविधा नहीं मिल पाती है।



Post a Comment

0 Comments