बांका (रजौन) : राजावर- नवादा सड़क मार्ग पर बालू से लदी दो ट्रैक्टर को चालक के साथ गिरफ्तार कर लिया है।इस अभियान में प्रशिक्षु डीएसपी अविनाश कुमार,पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार एवं अवर निरीक्षक दीपक पासवान मुख्य रूप से साथ में थे।पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया मौके पर बालू से लदी ट्रैक्टर चालक जगन्नाथपुर गांव के राजेश यादव एवं सिकानपुर गांव के गोरे लाल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।खान निरीक्षक के बयान पर मामला दर्ज करते हुए दोनों चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजी जा रही है।मामले में ट्रैक्टर ऑनर एवं चालक को आरोपित किया गया है।
रिपोर्ट: कुमुद रंजन राव
Tags
चम्पारण नीति अपडेट