बांका:बांका ढाकामोड़ मुख्य सड़क पर शनिवार शाम तेलिया आईटीआई कॉलेज के पास एक बाइक सवार युवक को हाईवा ने कुचल दिया। अब तक कुचला युवक हाईवा पहिए में फंसा हुआ है। मौके पर ही उसकी जान चली गई। घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया है। घटना की सूचना पर आसपास से बड़ी संख्या में भीड़ पहुंच गई। नतीजा बांका पुलिस भी अभी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी है। आक्रोशित लोगों की भीड़ के कारण पुलिस तेलिया स्कूल के पहले ही लौट गई। स्थानीय भीड़ हंगामा कर रही है। जानकारी के अनुसार पास के ही ढाका बस्ती का बंधु कुमार बिस्किट का कारोबार करता है। शाम को बांका से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान हाईवा की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। वह गांव के श्याम मंडल का पुत्र है। शव अब तक घटनास्थल पर भी पड़ा हुआ है और स्थानीय लोग हंगामा कर रहे हैं।


0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...