ऑटो दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी

 ऑटो दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया थाना क्षेत्र के कटोरिया सुईया मुख्य सड़क मार्ग पर विश्वकर्मा नगर गांव के निकट मंगलवार को ऑटो  से गिरने के चलते चांदन बाजार के पुरुषोत्तम झा के  40 वर्षीय पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गया ।जख्मी को परिजनों के सहयोग से कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया ।जहां जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार चिकित्सक डॉक्टर कृपा सिंधु ने की। जख्मी महिला की स्थिति बिगड़ता देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार जख्मी महिला अपना पुराना घर तारापुर एक श्राद्ध कर्म  में गए थे। वहां से वापसी के क्रम में मंगलवार को एक ऑटो से अपना नया घर चांदन बाजार आ रही थी। जैसे ही विश्वकर्मा नगर के निकट पहुंचे महिला को नींद लग गई। जिसके चलते महिला ऑटो से गिर गई । महिला गिरते ही बीच रोड पर ही  सर में गंभीर चोटें लगी। जिसको परिजनों के सहयोग से कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया ।चिकित्सक के अनुसार महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post