बेलहर में आग से एक बच्चे की मौत

 बांका: बेलहर प्रखंड के  लौढिया पंचायत लालमतीया गांव में आग लग गई जिससे एक बच्चे की मौत हो गई और दो बच्चे भागने में सफल रहा। सुबह करीब 8 बजे घर की महिलाएं जब बच्चे को घर में सुलाकर  पानी लाने के लिए गई तो अचानक घर में आग लग गई ।जब तक पानी लेकर वापस आती तब तक आग ने अपना दम दिखा कर पूरे घर को जलाकर राख कर दिया। आग  इतना तेज था की जब तक गांव वाले आते तब तक घर जल चुका था । और एक बच्चे  की मौत हो चुकी थी।मरने वाले बच्चे का नाम अमन कुमार पिता दिनेश यादव, माता रेखा देवी है ।पिता दिनेश यादव के द्वारा बताया गया कि  में काम करने के लिए बगल के गांव में गए थे और पत्नी हमारी खाना बनाकर बच्चे को खाट पर सुलाकर पानी लाने के लिए गई थी ।तभी अचानक आग लग गई। मौके पर पहुंचे प्रखंड विकास, पदाधिकारी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी ,पंचायत के मुखिया, प्लॉट का जायजा लेकर उन परिवारों को सांत्वना देते हुए मिलने वाली चार लाख की राशि और वर्तमान में रहने का और खाने का व्यवस्था तुरंत करने का आदेश दिया और लाश को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।



Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post