पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत

 पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत 


कटोरिया से  अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट

 कटोरिया थाना क्षेत्र के कठौन पंचायत के तेलंगवा गांव में शनिवार संध्या पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतक में गांव के ब्रह्मदेव यादव की पुत्री शिनू कुमारी (८ वर्ष) एवं सीताराम यादव का पुत्र गोलू कुमार (७वर्ष) शामिल है। परिजनों ने बताया कि गांव के अन्य बच्चों के साथ दोनों बच्चे पोखर के बगल मैदान में खेलने के लिए गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से दोनों बच्चे पोखर में गिर गए। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों द्वारा हो- हल्ला करने पर परिजन सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों को पोखर से बाहर निकाला। परिजनों द्वारा दोनों को कटोरिया रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक कृपा सिंधु द्वारा जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।फिलहाल परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post