पंचायती ने कराई नवालिक प्रेमी जोड़े की शादी 

 बांका  (चांदन):जहां सरकार बाल विवाह को रोकने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है।वही शनिवार देर रात आनन्दपुर ओपी के कुम्हराडीह (नोनिया) गांव के ग्रामीणों ने दो नवालिक प्यार करने वाले को स्थानीय हनुमान मंदिर में जबरन शादी करा दिया।इस शादी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।बताया जाता है कि कुम्हराडीह गांव के अजित कुमार 18 बर्ष जो अपने गांव में चरवाहा का काम करता था उसका उसी गांव की एक लड़की से करीब तीन बर्ष से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़की के परिवार वाले शादी से इंकार कर रहे थे।पर लड़की शादी के लिए तैयार थी।इसी बीच शनिवार शाम को अजित कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से अपनी प्रेमिका को लेकर भागने की तैयारी कर रहा था।लड़की को मोटरसाइकिल पर बैठते ही उसके चाचा की नजर चाचा को देखकर ही सभी युवक लड़की को छोड़कर भाग निकले लेकिन चाचा ने अजीत को पकड़ लिया। देर रात तक पंचायती होती रही। और अंततः गांव के ही हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करवा दी गई। जबकि लड़की की उम्र 15 वर्ष बताई जाती है। इस संबंध में पूछने पर आनंदपुर ओपी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की कोई जानकारी नहीं है ।और ना ही किसी ने कुछ बताया है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post