रजौन (बांका): दो सितंबर को नवादा जिला से हुई ऑटो की चोरी चार सितंबर को रजौन थाना अंतर्गत पुनसिया बाजार क्षेत्र के समीप से बरामद हुई जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार नवादा जिला निवासी गिरानी कुमार के घर के आगे से बीते 2 सितंबर की रात को अज्ञात चोरों द्वारा ऑटो चुराकर फरार हो गए थे। जिसके बाद परिजन कुछ काम को लेकर दुमका गए थे।इसी क्रम में नवादा जिला के लिए शनिवार को स्कॉर्पियो से लौट रहे थे। इसी क्रम में पुनसिया के समीप अपनी ऑटो को देख कर अपनी स्कॉर्पियो को रोककर जैसे ही ऑटो के पास गया तो उस पर तीन सवार लोग में से दो फरार हो गया जबकि एक को मौके पर पकड़ लिया गया। जिसके बाद इसकी सूचना रजौन थाने की पुलिस को दी मौके पर पुलिस ने पहुंचकर ऑटो सहित ऑटो लेकर भाग रहे एक चोर को गिरफ्तार कर थाना लाया। ऑटो के साथ गिरफ्तार लड़का नवादा जिले का दानी कुमार बताया जा रहा है। परिजन अपनी ऑटो को पाकर बहुत खुश नजर आ रहे थे। थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने बताया कि 2 सितंबर को नवादा जिले में ऑटो की चोरी हुई थी जो पुनसिया क्षेत्र से बरामद कर ली गई है।ऑटो के साथ गिरफ्तार एक लड़के से पूछताछ की जा रही है।
रिपोर्ट: केआर राव