रजौन में पंचायत चुनाव को लेकर बूथ दीवाल लेखन कार्य हुआ प्रारंभ

रजौन (बांका )रजौन प्रखंड में पंचायत आम चुनाव-2021 तीसरे चरण के 8 अक्टूबर को चुनाव होने जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे प्रशासनिक अधिकारी शांतिपूर्ण निष्पक्ष निर्मल तरीके से चुनाव कराने के लिए कमर कस रहे हैं। रजौन प्रखंड में उत्तरी, दक्षिणी एवं मध्य तीन जिला परिषद सदस्य,18 मुखिया- सरपंच, 26 पंचायत समिति सदस्य का चुनाव ईबीएम पर होने जा रहा है। जबकि सरपंच एवं पंच का चुनाव बैलट बॉक्स मत पत्र के माध्यम से चुनाव होगा। इसके लिए 256 बूथ एवं  तीन सहायक बूथ लगाकर कुल 259 बूथ बनाया गया है। बूथों पर दिवाल बूथ लेखन करने का आदेश बीडीओ राजकुमार पंडित ने पूजा आर्ट को सौंप दिया है। बूथ लेखन के क्रम में पूजा आर्ट को प्रत्येक बूथ पर पंचायत का नाम, प्रखंड का नाम, पंचायत चुनाव की तिथि 8 अक्टूबर अंकित करने के अलावे, मतदान का समय सुबह 7 से शाम 5 बजे तक, मतदान केंद्र का नाम, संख्या, पुरुष महिला एवं कुल मतदाताओं की संख्या सुंदर आकर्षक अक्षरों में अंकित करने के लिए कहा गया है। बीडीओ ने बताया पंचायत चुनाव के लिए 136 गश्ती दल में से दो बूथ पीसीसीपी 123,एक बूथ पीसीसीपी 13 बनाए गए हैं।रजौन में एक बूथ बाला भवन 161,दो बूथ बाला भवन 41,तीन बूथ वाला भवन 4 एवं 4 बूथ वाला भवन एक बनाए गए हैं। इस प्रकार कलस्टर 18,सेक्टर 18, जोनल 4 भागो में विभक्त किया गया है। पर्दानशी बूथ 15, मिक्स महिला बूथ 66, आदर्श बूथ एक राष्ट्रीय विद्यालय धौनी को बनाया गया है। नाजिर रसीद एनआर कटवाने के वार्ड के लिए 6, पंच, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए दो-दो तथा सरपंच के लिए एक काउंटर खोले जा रहे है। सरपंच एवं पंच का चुनाव के लिए मतपेटिका का मरम्मत,पेंटिंग कार्य पूर्ण कराने के कगार पर है।

रिपोर्ट: केआर राव

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post