भोपाल :मंहगाई के खिलाफ महिला संगठन का विरोध प्रदर्शन!



(चम्पारण नीति समाचार सेवा ) भोपाल। कोरोना काल में जहां लोगों के रोजगार ,धंधे चौपट हो गए हैं । ऐसे में लगातार खाद्य सामग्री  के बढ़ते हुए दामों ने लोगों का जीवन मुहाल कर दिया है| खाद्य  तेल 200 रू तक छू गया है, गैस  सिलेंडर के दामों में भी हर माह वृद्धि से  महिलायें  खासी परेशान हैं  ।सरकार की उज्जवला योजना एक दिखावा ही साबित हुई है इस योजना के तहत मिले सिलेडरों को लोग भरवाने में ही असमर्थ है | 

पेट्रोल डीजल के दामों की वृद्धि से सभी  वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही है पर सरकार केवल विकास का  ढिंढोरा पीट रही है |

 आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति मध्यप्रदेश ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रभात चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया । महिलायें मंहगाई  को डायन, रसोई गैस  को चुड़ैल,पेट्रोल को भूत,डीजल को ड्रैगन,के रूप में प्रदर्शित करते हुये मुखौटे लगा कर सड़क पर निकलीं| 

कार्यक्रम में केंद्रीय कमेटी सदस्य संध्या शैली ,राज्य सचिव शैला शुक्ला राज्य अध्यक्ष  नीना शर्मा सहित विभिन्न जिले के नेतृत्वकारी साथी सम्मिलित हुये,संध्या शैली जी ने इस  मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि जब से यह सरकार आई है तब से  मंहगाई तेजी से बढ़ रही है,लगातार ऐसे कानून बनाये जा रहे हैं जिससे   आमजन का  बड़ा नुकसान हो रहा है|  तीन कृषि कानूनों के आने से  किसान तो बर्बाद होगा ही,मंहगाई पर सरकार  का पूरी तरह से नियंत्रण समाप्त  हो जायेगा |

सारा अनाज पूंजीपतियों के गोदामों में कैद हो जायेगा किसान आज 9 माह से सबकी लड़ाई लड़ रहा है, 600 किसान शहीद भी हुये हैं पर सरकार अड़ियल रुख अपनाये हुये है| किसान संगठनों  ने 27 सितम्बर को भारत बंद का आव्हान किया है जिसमें जनवादी महिला समिति ने भी सम्मिलित रहने का फैसला किया है |

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post