बांका: थाना क्षेत्र के वियाही मोड़ स्थित पावर ग्रिड के समीप देवघर की ओर से आ रहे हैं गिट्टी भरा ट्रक को देवघर पुलिस ने चांदन पुलिस के सहयोग से जप्त कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवघर चांदन मुख्य सड़क के सरसा मोड़ स्थित मधुबनढाबा के करीब गिट्टी भरा ट्रक का अगला चक्का ब्लास्ट कर गया। जिसे चालक ने वैसे ही स्थिति में ट्रक को चलाते हुए झारखंड सीमा पर लगे लोहे का बैरियर तोड़कर तेज गति से चांदन की ओर भाग रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने झारखंड पुलिस गस्ती टीम को दिया,जिसके द्वारा घटना की जानकारी चांदन थाना को दी गई ।घटना की जानकारी मिलते ही सि अ नि संजय कुमार दल बल के साथ पहुंचकर पावर ग्रिड के समीप ट्रक को कब्जे में ले लिया। जिसके अगले हिस्से में पुलिस बेरिकेटिंग फंसा हुआ था। लेकिन ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा।
Tags
बांका