रजौन व नवादा थाने की पुलिस ने 35 बोतल विदेशी व 10 लीटर देसी शराब के साथ 6 तस्कर को किया गिरफ्तार

रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्रों में लगातार शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार हो रहे हैं। रजौन पुलिस और नवादा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर चार अलग-अलग जगह से 35 बोतल विदेशी शराब एवं 10 लीटर महुआ देसी शराब के साथ 6 शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रजौन पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर प्रखंड अंतर्गत चिलकावर निवासी गोभी मंडल के घर से तीन बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया लेकिन तस्कर भागने में सफल रहा। बामदेव गांव के रामू बिंद और मंगल बिंद के घर में छापेमारी कर प्लास्टिक के जार से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया। मौके पर दोनो तस्कर घर से फरार मिला। वहीं नवादा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कोतवाली और गोपालपुर के पास छापेमारी कर 32 विदेशी बोतल एवं तीन मोटरसाइकिल के साथ बरारी क्षेत्र के नया टोला निवासी चंदन कुमार, गोकुल नंद, वसन्तराय थाना क्षेत्र के डेरमा निवासी रविंद्र साह एवं मेदनी चक निवासी सुमन साह और बरारी निवासी शुभम कुमार, गगन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post