महादा गांव में लगा किसान चौपाल, किसानों ने सीखे खेती के नए वैज्ञानिक तरीके

रजौन (बांका): प्रखंड क्षेत्र में लगातार किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती के लिए जागरूक करने के लिए कृषि विभाग की तरफ से किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को महादा में सहायक तकनीकि प्रबंधक रंजन कुमार, आदित्य श्री, किसान सलाहकार अस्ताचल ने समूह निर्माण कर जैविक खेती, सब्जी की खेती, समेकित कृषि प्रणाली, मशरूम उत्पादन, गाय पालन, कृषि यंत्र के माध्यम से धान, गेहूँ, चना की बुआई आधे खर्च में होती है इसकी जानकारी दी, साथ ही साथ किसान उत्पादक समूह का गठन कर कृषि उत्पाद को दूसरे राज्य में भेजा जाएगा और मधुमक्खी पालन के लिए बने समूह में किसानों को जोड़कर शहद का उत्पादन किया जाएगा और शहद को दूसरे राज्य में भी भेजा जाएगा। इस मौके पर सुमित कुमार, महेश प्रसाद साह, नंदकिशोर मंडल, लाल बिहारी साह सहित सैंकड़ों किसान उपस्थित थे।


रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post