मोतिहारी।आज जिलाधिकारी ,मोतिहारी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान दीपावली के शुभ अवसर पर बालिका गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मोतिहारी एवं बाल गृह ( बालक) , पूर्वी चंपारण, मोतिहारी पहुंच कर अनाथ बच्चे /बच्चियों के बीच कपड़े, मिठाइयां , मोमबत्ती एवं फूलझड़ियां बांटी ।
बच्चों से मिलकर उन्होंने दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी ।
बालिकाओं द्वारा बनाए गए दीपावली रंगोली की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी बच्चों का जीवन रौशनी से जगमगाता रहे ।
जिला बाल संरक्षण इकाई, पूर्वी चंपारण मोतिहारी द्वारा संचालित बच्चे एवं बच्चियों के उत्तम परवरिश हेतु जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि संस्थान में पल रहे सभी अनाथ बच्चे एवं बच्चियों की देखभाल की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाएं , निरंतर फॉलोअप करते रहें ।
बच्चों की सुरक्षा हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी उन्होंने बारीकी से देखा एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, विशेष कार्य गोपनीय शाखा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आदि उपस्थित थे ।