रजौन(बांका ):प्रखंड क्षेत्रों में प्रकाश का पर्व दीपावली गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।इसकी सभी तैयारियां क्षेत्रवासियों ने पूरी कर ली है।जिसको लेकर बुधवार को रजौन एवं नवादा हाट में दीपावली की खरीदारी को लेकर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। बुधवार को पूरे दिन लोगों ने जमकर दीपावली की सामग्री की खरीदारी की। प्रखंड के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों और हाट में मिट्टी के दिए मोमबत्ती एवं श्री लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों एवं पटाखों की जमकर बिक्री हुई। माता लक्ष्मी की पूजा को लेकर लोगों ने विशेष रूप से मिट्टी के दिए मोमबत्ती की खरीदारी की। सबसे ज्यादा भीड़ मिट्टी के दिए और सन सनाठी के दुकानों पर लगी रही। पर्व को लेकर बाजारों में सभी के दाम आसमान छू रहे ऐसे में महंगाई पर आस्था भारी दिख रही है। इस दौरान लोगों ने दीपावली की उपयोगी सामान की खरीदारी को लेकर देर संध्या तक बाजारों में जमे रहे।
रिपोर्ट: केआर राव