शंभूगंज (बांका): थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून की सख्ती अब दिखने लगी है पिछले दो दिनों मे पुलिस ने छापेमारी अभियान में 25 लीटर से भी अधिक देसी शराब बरामद करने के साथ तीन तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया रविवार की शाम छत्रहार गांव के आम बगीचा में एक दुकान से एक पाउच देसी शराब के साथ तस्कर विनय कुमार मिश्र की गिरफ्तारी हुई अगले दिन सोमवार को छत्रहार गांव के समीप 25 लीटर देसी शराब के साथ दो बाइक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार तस्कर मुंगेर जिले के हरपुर थाना क्षेत्र के धौरी गांव के आशीष कुमार एवं मनीष कुमार हैं थानाध्यक्ष पंकज कुमार रावत ने बताया कि दोनों बाइक एवं शराब को जब्त कर थाना लाया गया है साथ ही गिरफ्तार तीनों तस्करों को बांका जेल भेजा गया हलांकि यह धंधा कमोवेश हरेक गांव में चल रहा है थानाध्यक्ष ने बताया इस धंधे में शामिल एक भी लोग पुलिस गिरफ्त में आने से नहीं बचेंगे ।
छापामारी अभियान में दो अलग-अलग जगहों से 25 लीटर से भी अधिक देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
byचम्पारण नीति
-
0