बांका: आदतन शराबी बेल्डिंग मिस्त्री की संदेहास्पद स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। बाजार के मिस्त्री टोला निवासी रामरेख मिस्त्री 40 बर्ष की सोमवार दोपहर अचानक मौत हो गयी। मृतक के स्वजन युवक की मौत सड़क दुर्घटना को बता रहे हैं ।स्वजन का कहना है कि मृतक अपने साढ़ू के घर जसिडीह एक समारोह मे भाग लेकर देर रात शराब के नशे मे घर लौट रहा था । दर्दमारा सीमा के समीप वह बाईक से गिर गया था और सूचना पर उसके बेटे ने उसे बिना इलाज कराये ही घर ले गया । सोमवार की दोपहर उसकी स्थिति गंभीर होता देख आनन फानन में जब तक उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया । विश्वस्त सुत्रों की मानें तो वह आदतन शराबी था और आये दिन वह शराब पीकर रोज घर आता था ।