*नक्षत्रयोगशशिसूर्यनित्यम्,*
*तिथिवारलग्नं दिवसं नमामि।*
*आचार्यराधाकांतकृतं वै*
*करोतुपंचांगमिदं सुप्रभातम्।।*
🌺🌸🌺🌸🌹
ध्येयः सदा परिभवघ्नमभीष्टदोहं
तीर्थास्पदं शिवविरिंचिनुतं शरण्यम्।
भृत्यार्तिहं प्रणतपाल भवाब्धिपोतं
वन्दे महापुरुष ते चरणारविन्दम्।।
🙏🙏🙏🙏
*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:-*
*20 जनवरी 2022 गुरुवार*
शुभसंवत् :- 2078
शाके:-1943
उत्तरायण याम्यगोल:
ऋतु:- *शिशिर*
माह:- माघ
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- *द्वितीया प्रातः 6:55 तक उपरांत तृतीया*
नक्षत्र :- श्लेषा प्रातः 7:40 तक उपरांत मघा,
योग:- आयुष्मान, दिन में 3:23 तक उपरांत सौभाग्य,
करण:- गर,
सूर्योदय :- प्रातः 06:40
सूर्यास्त : संध्या 05:20
सूर्य :- *उत्तराषाढ़ नक्षत्रे मकर राशौ च सूर्य:*
चंद्रमा :- *प्रातः 7:40 यावत कर्क राशौ उपरांत सिंह राशौ चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
दोपहर :-1:30 बजे से 3:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:36 से 12:25 तक।
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो दधि खाएं एवं दधि हल्दी चावल का चंदन लगा कर प्रस्थान करें।
*आज का पर्व त्यौहार, तिथि मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री विष्णु और श्री कृष्ण का पूजन एवं सन्तान गोपाल स्तोत्र, विष्णुसहस्त्र नाम का पाठ उत्तम सन्तान सुख, सर्व सिद्धि दायक एवं उत्तम नौकरी आजीविका, सुख सौभाग्य, दायक होगा।*
*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*
*🌺आज का दैनिक राशि फल:-🌺*
🐏 मेष:-
आज आप अपनी प्रसन्नता बनाये रखने में विश्वास करें।
आज दिन की शुरुआत आपके लिए थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है। संभव है कि घर के सदस्य या फिर संतान की किसी बात से आप दुख लग सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि पत्नी या बहन के किसी प्रकार के आचरण आपको व्यथित करें, लेकिन फिर भी आप धैर्य से काम लें और किसी की बात को दिल से न लगाकर बैठ जाएं। वरना आप तनाव में जा सकते हैं।
प्रसन्नता पूर्वक आज के सभी कार्य सम्पन्न करने में आप सफलता पूर्वक सफल होंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आज भाग्य 54 फीसदी साथ देगा।
🐂 वृषभ:-
आज का दिन महत्वपूर्ण है और संभव है कि आप आज कोई बड़ी फैसला लें। आज ऐसा हो सकता है कि आप पैसों के लिए अपनी कोई प्रॉपर्टी या फिर अन्य कोई कीमती वस्तु बैंक में प्रयोग कर सकते हैं। ऐसा कोई भी फैसला काफी सोचविचारने के बाद लें तो अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी और व्यापार में भी आपको आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और इसका अच्छा फल भी आपको जरूर मिलेगा। शाम के वक्त दोस्तों का साथ मिलने से मन थोड़ा हल्का हो जाएगा। आज भाग्य 68 फीसदी साथ देगा।
👫 मिथुन:-
आज का दिन आपके लिए शुभ है। ऑफिस और समाज में लोगों के बीच आपको सम्मान प्राप्त होगा और आपके काम करने के तरीके से लोग प्रभावित होंगे। आपके प्रति लोगों के मन में सद्भावनाएं भी जागृत रहेंगी। दोपहर तक आप किसी जरूरी कार्य पर धन खर्च कर सकते हैं या फिर कोई खरीदारी करने परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। आज कहीं से आपको शुभ समाचार भी मिल सकता है और मित्रों के साथ से हर कार्य आसान हो जाएगा। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
🦀 कर्क:-
आज संभव है कि सुबह से ही आपका प्रतिकूल समय शुरू हो जाए और आपका किसी काम में मन न लगे। मगर आपको इन बातों से निराश होने की जरूरत नहीं है। दोपहर तक आपके मन की उलझन दूर हो जाएगी। आप फिर से नई ऊर्जा के साथ अपने अधूरे पड़े कार्यों को निपटाने में जुट जाएंगे। आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर से मिलना पड़ सकता है। इस वक्त के परिवेश में आपको सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना जरूरी है। भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।
🐅 सिंह:-
आज का दिन आपके लिए सामान्य है और नौकरी व व्यापार में सब कुछ ठीकठाक रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा और किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से आपका काफी समय से अटका हुआ काम अब बन जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संचित धन में भी वृद्धि होगी। विरोधियों और आलोचना करने वाले अब शांत हो जाएंगे और सभी लोग आपके प्रदर्शन को देखकर प्रभावित हुए बिना रह नहीं पाएंगे। आपका दिन आज हर मामले में शुभ साबित होगा और भाग्य आज 87 फीसदी साथ देगा।
🧕 कन्या:-
आज का दिन आपके लिए अनुकल है और आपका मूड भी आज अच्छा रहेगा। आज जो लोग आपका भला चाहते हैं वे आपके आस-पास ही नजर आएंगे। आज आपको सितारों का लाभ मिल रहा है और आपके कार्य आज पूर्ण होने का दिन है। संभव है कि आज आपको किसी सरकारी कार्य में सफलता मिले या फिर किसी मुकदमे में आपकी जीत हो या फिर बैंक से लोन पास हो जाए। आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आपको संतुष्टि मिलेगी। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।
⚖️ तुला:-
आज का दिन आपके कार्यों के लिए अनुकूल मालुम हो रहा है। किसी परीक्षा प्रतियोगिता में आपको आज सफलता प्राप्त हो सकती है। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबन्ध या लिखापढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कर लें। आपको सफलता प्राप्त होगी। बाकी अन्य काम के लिए अपराह्न तक अच्छा गोचर है। आपको आज धन के मामले में लाभ होगा और व्यापारी भी किसी नए उत्पाद को आज लॉन्च कर सकते हैं। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
🦂 वृश्चिक:-
आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने वाला है। कोई काम आज आपकी सोच के विपरीत हो सकता है। कोई व्यक्ति जिस पर आप भरोसा करते हैं आपको धोखा दे सकता है। ऐसी ही घटना आज भी हो सकती है आपके साथ। बाकी मिश्रित फलदायक दिन है। एकाध काम अच्छा हो जाने से शाम का वक्त अच्छा बीतेगा। वर्तमान के माहौल को देखते हुए मन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। बेहतर होगा कि खुद को घर में रखें और मास्क लगाकर रहें। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।
🏹 धनु:-
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिनाई वाला हो सकता है। किसी काम के बिगड़ जाने से निराशा बढ़ सकती है। किसी व्यर्थ की डर या आशंका से आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं तो कोई भी निवेश सोचविचारकर करें। नौकरी करने वालों को भी आज तनाव हो सकता है। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।
🐊 मकर:-
आज का दिन कुछ जानकारी हासिल करने वाला रहेगा और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे लोगों से आज आपकी मुलाकात आपको लाभ दे सकती है। किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नज़र आएगा। प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी। शाम के वक्त दर्शन करने मंदिर जा सकते हैं। मन को सुकून प्राप्त होगा। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
🍯 कुंभ:-
इस समय आपके कार्यक्षेत्र में लोगों के आने और जाने का सिलसिला चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में होने वाले कुछ बड़े परिवर्तन संभव है कि आपके हित में न हों या फिर आपको मनोनुकूल न हों। आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बेहतर होगा कि धैर्य के साथ अपना काम करें और अच्छा वक्त आने का इंतजार करें। आज के दिन आपके सामने प्यार का भी कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। हर निर्णय काफी सोचसमझकर करें तो लाभ में रहेंगे। आज भाग्य 68 फीसदी साथ देगा।
🐟 मीन:-
आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा और संभव है कि दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटक जाएं। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना सही रहेगा। दोपहर बाद फिर समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावटें आ सकती हैं और परेशानी बढ़ सकती है। मानसिक अवसाद शाम तक बना रहेगा। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा और आपको लाभ की भी उम्मीद है। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
*“हे तिथि स्वामी, नक्षत्र स्वामी, योग स्वामी, दिन स्वामी आप पंचांग का पाठन करने वालों पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखना।”*
*आलेख:--*
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...