विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी

रजौन, बांका : विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी दल का गठन 15 जनवरी शनिवार को किया गया था। गठित छापेमारी दल में आपूर्ति अवर प्रमंडल रजौन विद्युत सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार, रजौन विद्युत प्रशाखा कनीय अभियंता राजीव रंजन, सकहारा विद्युत प्रशाखा कनीय अभियंता रोहित प्रसाद, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा सकहारा के मानव बल प्रभाष कुमार साह, नवल किशोर सिंह शामिल थे।छापेमारी दल द्वारा जगदीशपुर-सन्हौला सड़क मार्ग स्थित हरचंडी-अमहारा पंचायत अंतर्गत कोतवाली गांव में छापेमारी के क्रम में घरेलू विद्युत चोरी के आरोप में विजय शंकर चौधरी को अवैध तरीके से रंगो हाथ विद्युत चोरी करते हुए 70 हजार 971 नवादा सहायक थाने में  विद्युत प्रशाखा सकहारा कनीय अभियंता रोहित प्रसाद ने मामला दर्ज कराई है।

रिपोर्ट: केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post