उड़न दस्ता टीम ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान

उड़न दस्ता टीम ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 

कटोरिया (बांका) बांका की उड़न दस्ता टीम द्वारा गुरुवार को कटोरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर घन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अनि लालविहारी यादव  कर रहे थे। इस दौरान टीम द्वारा मुख्य मार्ग के करझौंसा, राजवाड़ा एवं इनारावरण के पास दो पहिये एवं चार पहिये वाहनों को जांच के लिए रोका गया। टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों के कागजात, डिक्की, इन्सुरेंस, प्रदूषण, चालकों के लाइसेंस आदि की जांच की गई। जांच के क्रम में जिन वाहन चालकों को बिना गाड़ी के कागजात या दो पहिए वाहन चालकों को बिना हेलमेट व चार पहिए वाहन चालकों को बिना सीट बेल्ट के साथ गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। उनसे जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कुल ६ हजार रूपए जुर्माना वसूला गया। अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। मौके पर निवेदिता जयंती, परमानंद सिंह सहित पुलिस बल मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments