विवादग्रस्त जमीन पर पहुंचे विधायक और प्रमुख

विवादग्रस्त जमीन पर पहुंचे विधायक और प्रमुख

 बांका:बिहार एवं झारखंड सीमा से सटे बिरनिया मौजा के झिंगाझाल स्थित विवादित  34 एकड़ 49 डिसमल जमीन पर 31 दिसम्बर को हुए बम एवं गोली कांड को लेकर गुरुवार को बेलहर विधायक मनोज यादव एवं  प्रमुख रवीश कुमार इस विवाद को लेकर उस प्लाट पर गए और गांव जाकर इस घटना की जानकारी लिया। और इसपर विधायक ने पूरी घटना की जानकारी लेकर कहा कि इस विवादी जमीन पर जो बाहरी गुंडातत्व के द्वारा  जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया, यह बहुत ही शर्मनाक बात है। हम आप सभी ग्रामीण को धन्यवाद के पात्र समझते है जो कि उस बाहरी बदमाशों का मुकाबला किया और यह से भगा दिया। पुलिस प्रशासन के समक्ष बम और गोली चली और पुलिस मैदान छोड़कर भाग गई। यह बहुत ही निंदनीय बात है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा जब कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस के जिम्मा दिया गया तो उसे किस आधार पर छोड़ा गया यह भी मेरे संज्ञान में है और यह जांच का विषय है।  इसकी जांच कराया जाएगा ।इस दौरान दोनों  काली मंदिर के प्रांगण में रुके और अरविंद पांडेय एवं रजत सिंहा एवं ग्रामीणों ने उनके समक्ष एक विवाह भवन की  मांग किया गया। जबकि  जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती द्वारा प्रखंड के पत्रकारों के लिये एक प्रेस क्लब भी बनाने के बारे में कहा गया।  उनके द्वारा की गई गयी मांग पर जमीन उपलब्ध कराने पर अपने कोटा से बनाने का आश्वासन दिया।इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, रंजन वर्णवाल, संजय यादव, पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव नूनदेव चौधरी राजीव शर्मा मिथलेश शर्मा झुंझुन पाण्डेय खुर्शीद अंसारी  सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments