रजौन थाना में आयोजित जनता दरबार में भू- विवाद से संबंधित पहुंचा तीन मामला

रजौन, बांका: प्रत्येक शनिवार को आयोजित नए वर्ष 2022 की दूसरी शनिवार को रजौन थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी बंटवारा आदि से संबंधित तीन मामले आए। जिसमें रजौन से जय कृष्ण कुमार,मोहनपुर सुरेश यादव एवं धौनी से शिव नारायण साह का मामला पहुंचा था। अभी जनता दरबार में सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन, पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान, अंचल निरीक्षक बालमुकुंद दास, अवर निरीक्षक रमाकांत सिंह आदि कैंप कर रहे थे। जनता दरबार में उपस्थित खैरा पंचायत के खिडडी ग्राम निवासी धनंजय प्रसाद सिंह को  पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार, सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन एवं थानाध्यक्ष बुद्धदेव पासवान ने  रविवार को 11 बजे रजौन थाना पहुंचकर अपने पैतृक संपत्ति बंटवारा से संबंधित मामले को लेकर सभी हिस्सेदारों के साथ  आने के लिए कहा गया है। इसके लिए पुलिस इंस्पेक्टर एवं सीओ ने मनोरंजन प्रसाद सिंह, बाबूलाल सिंह आदि हिस्सेदारों से मोबाइल पर बात कर 9 जनवरी रविवार को थाना आने के लिए कहा गया है।
रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post