रजौन, बांका: महाशिवरात्रि को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सकहारा पंचायत के वार्ड नंबर 14 विष्णुपुर गांव में दो दिवसीय शिव चर्चा सोमवार को गुरु पूजन, हवन यज्ञ के साथ प्रारंभ हो गया है। गांव समाज में सुख-शांति, अमन-चैन कायम रखने को लेकर भागलपुर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पदस्थापित वरीय एएनएम सह विष्णुपुर ग्राम निवासी प्रेमा कुमारी ने अपने पति नित्यानंद राव के कर कमलों द्वारा लगातार कई वर्षों से अपने पैतृक घर विष्णुपुर में शिव चर्चा, गुरु पूजन, हवन यज्ञ आदि करते चले आ रहे हैं। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी 28 फरवरी को शिव चर्चा प्रारंभ होने के पूर्व शिव शिष्य एवं ग्रामीणों के सहयोग से गुरु पूजन एवं हवन यज्ञ का आयोजन किया। गुरु पूजन एवं हवन यज्ञ के प्रथम पाली में शिव शिष्या सह आयोजक प्रेमा कुमारी, वार्ड नंबर 14 की पंच नीलम देवी,सुलेखा देवी,रेखा देवी,रीना कुमारी,मधु उर्फ गुड्डी रानी,तन्नू तथा गुरु पूजन एवं हवन यज्ञ के दूसरे सत्र में पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह,कपिल देव राव,सिकंदर राव, सुभाष राजपाल, महेश गोस्वामी, विपिन राव,उमेश तांती,वार्ड सदस्य मनोज कुमार प्रभाकर,मलही गांव शिव शिष्य विनय कुमार सिंह, बिंदेश्वरी यादव आदि मुख्य रूप से शामिल थे। शिव चर्चा के आयोजनकर्ता नित्यानंद राव,सुभाष राजपाल ने बताया सोमवार दिन में गुरु पूजन एवं हवन यज्ञ 9 से 12 एवं अपराह्न 2 बजे से 10 बजे रात्रि तक शिव चर्चा का दौर जारी रहेगा। शिव चर्चा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करते हुए श्री सीताराम विवाह महोत्सव के आयोजन कर्ता बनगांव ग्राम निवासी सह डीएन सिंह कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर महेश प्रसाद सिंह सह महेशानंद जी महाराज ने किया है। इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा शिव ही सत्य है। शिव की आराधना मात्र से सुख-शांति, समृद्धि, वैभव, यश-कृति सहित सब गुणों से संपन्न हो जाया करता है। शिव चर्चा में मुख्य रूप से जितेंद्र,लश्करी गांव के अरुण, विपिन आदि शिव भक्त भाग ले रहे हैं। शिव चर्चा को लेकर पूरा गांव सहित आसपास का वातावरण शिवमय हो गया है। शिव चर्चा हवन यज्ञ को संपन्न कराने में सुभाष राजपाल, जय कृष्ण प्रसाद सिंह, जयराम सिंह, अनिरुद्ध राव, पवन कुमार राव, संतोष कुमार राव, उमेश तांती, मनीष राव, जलधर राव, रामाकांत कुमार, दिवाकर राव सहित गांव के कई लोग तत्पर दिख रहे थे। वहीं इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षक गुलाबी मंडल, सत्यनारायण राव,हरिवंश राव बच्चन, जगदीश राव, कैलाश बिहारी सिंह आदि ने भंडारा का महा प्रसादी ग्रहण किया। शिव चर्चा आयोजन कर्ता द्वारा आए हुए शिव से श्रद्धालुओं को पूजा का प्रसाद एवं भंडारा का महा प्रसादी ग्रहण करवाने के उपरांत विनम्रता पूर्वक जाने दिया जाता था। मंगलवार को मंगल आरती, नगर भ्रमण विसर्जन के साथ शिव चर्चा संपन्न हो जाएगा। शिव चर्चा में गांव सहित आसपास के श्रद्धालु लोग काफी संख्या में पहुंचे हुए थे।
रिपोर्ट केआर राव
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...