मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 71 वर्ष पूरे होने पर जदयू ने केक काटकर एवं कैंडल जलाकर की दीर्घायु होने की मंगल कामना

रजौन, बांका : बिहार प्रदेश में मुख्यमंत्री के पद पर सबसे अधिक समय तक रहकर बिहार की जनता की सेवा कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 71वीं जन्मदिवस को विकास दिवस के रूप में मनाया गया। यह कार्यक्रम जदयू प्रखण्ड कार्यालय रजौन में जदयू सेवादल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मंगलवार को केक काटकर एवं कैंडल जलाकर धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  स्वस्थ रहें, दीर्घायु रहें और जनता का निरंतर सेवा करते रहे सभी उपस्थित सदस्यों ने ईश्वर से कामना की। इस अवसर पर जदयू सेवादल के नितेश चौधरी, अजीत कुमार राव, राज्य परिषद सदस्य मनोज सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार चौधरी, जदयू युवा प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष रितेश कुमार सिंह, भानु भारती, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मझगांय डरपा पंचायत मुखिया मृत्युंजय प्रखंड मुखिया संघ उपाध्यक्ष सह भवानीपुर-कठौन मुखिया मनोज दास, टिंकू सिंह, प्रमोद सिंह वेलडन, कुमोद मंडल, सिट्टू राजबब्बर सिंह, प्रिंस कुमार, रंजेश प्रियदर्शी, सुमित कुमार, मनोरंजन सिंह सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता समर्थक आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post