बिजली करंट लगने से महिला जख्मी

 बिजली करंट लगने से महिला जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट 


कटोरिया (बांका)  कटोरिया थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव में बिजली के करंट से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला गांव के सुबोध यादव की पत्नी भगवती देवी (30 वर्ष) बताई गई है। जानकारी के अनुसार उक्त महिला घर के बगल कुएं के पास कपड़े सूखा रही थी। इसी दौरान नंगे तार के संपर्क में आने से करंट लग गया। जिसके झटके से वह दूर फेंका गई और बेहोश हो गई। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक बिनोद कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post