बांका: कटोरिया थाना क्षेत्र के कठोन पंचायत के डुमरिया राजवाड़ा के दो बच्चों की मौत चकाई में नहाने के दौरान नहर में हो गयी। जबकि एक अन्य चकाई का ही निवासी भी था। दोनों बच्चे की मौत की खबर राजवाड़ा पहुंचते ही दोनों परिवार में कुहराम मच गया। जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र के रामथाडीह गांव में रविवार की दोपहर अजय डैम में नहाने गए तीन किशोरों की मौत हो गई. घटना की खबर लगते परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों के शव को डैम से खोजकर बाहर निकाला गया। राजवाड़ा के दोनों युुुुवक एक शादी समारोह में गिरिडीह गया था।जहां से रविवार को वापस लौटने के दौरान अपनी बुआ के घर चकाई के रमथाडीह गया था। जहां अपने एक अन्य रिश्तेदार के साथ नहाने गया था।जहां तीनो की मौत हो गयी
मृतकों की पहचान बांका जिले के डुमरिया राजवाड़ा के संजय पांडे के 17 वर्षीय पुत्र सौरभ पांडे और डुमरिया बांका के ही स्वर्गीय नवीन पांडे के 13 वर्षीय पुत्र शिवम पांडे के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Tags
ताजा खबर
