सड़क दुर्घटना में राजस्व कर्मचारी जख्मी

 सड़क दुर्घटना में राजस्व कर्मचारी जख्मी


कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट


 कटोरिया (बांका) कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के कोल्हूआ के पास सड़क दुर्घटना में एक राजस्व कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी राजस्व कर्मचारी अजित कुमार सिंह जिले के फुल्लीडूमर अंचल में कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी फुल्लीडूमर से बाइक द्वारा देवघर जा रहे थे। इसी दौरान कोल्हूआ के पास सड़क पर अचानक एक भैंस आ गई, जिसे बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर दीपक भगत द्वारा प्राथमिक उपचार कर देवघर रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post