पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर(मुंगेर): जिला के संग्रामपुर प्रखंड के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्रखंड के रामपुर एवं बडोनिया पंचायत में शुरू किया गया है जिसके अंतर्गत आज से कुछ दिन पूर्व वशिष्ठ कचरा प्रबंधन इकाई के निर्माण के लिए चयनित स्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार के द्वारा का निर्माण की आधारशिला रखी गई थी आधारशिला रखने के एक से दो दिन बाद आधारशिला का पाठ टूटा पाया गया इसकी जानकारी पंचायत के मुखिया खुशबू राय मिली तो उन्होंने संग्रामपुर थाने को आवेदन देकर के आधारशिला तोड़ने वाले शरारती तत्वों को चिन्हित करके कार्रवाई करने की मांग की वही विदित हो कि रामपुर पंचायत के स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित किया गया था पंचायत में स्वच्छता को लेकर के नगर पंचायत के समकक्ष सुविधा उपलब्ध होगी पंचायत के हर एक घर के बाहर दो दो बाल्टी उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें कि कचरा रखा जाएगा जिसमें एक बाल्टी में गीला एक बाल्टी में सूखा कचरा रखा जाएगा फिर इसका उठाओ करा कर के दोनों तरह के कचरे को अलग अलग रखकर वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जाएगा इससे होने वाली आय को पंचायत की आय होगी साफ सफाई के लिए स्वच्छता कर्मी के साथ-साथ स्वच्छता पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी जिसका प्रक्रिया अभी चल रहा है वहीं इसी क्रम में आज रामपुर पंचायत में अपशिष्ट कचरा प्रबंधन इकाई निर्माण के द्वारा आज बनाने का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें कि कुछ ग्रामीणों के द्वारा इसमें विरोध किया गया विरोध करने के उपरांत मुखिया के द्वारा संग्रामपुर थाने को जानकारी दिया गया संग्रामपुर थाने के एसआई अब्दुल कलाम ने अपने दल बल के साथ स्थल पर पहुंचा और काम को शांतिपूर्ण माहौल में शुरू करवा दिया