बांका के बौसी पापहरणी तालाब में डूबने से दो युवक की मौत परिवार में मचा कोहराम

बांका:बौसी पापहरणी तालाब में शनिवार को दो युवकों की डूब कर मरने की दर्दनाक हादसे ने लोगो को झकझोर कर रख दिया।घटना के बारे में बताया जाता है कि पोखरिया गांव के शिव कुमार पंडित अपने पूरे परिवार के साथ मंदार दर्शन के साथ पूजा करने आये थे। इस दौरान उनके साथ एक अन्य रिश्तेदार बाराहाट के मंगा पथरा गण के अमित कुमार 15 बर्ष भी उसके साथ हो लिया। दोनों पूजा से पहले पापहरणी तालाब में नहाने गया।परिवार के अन्य लोग उसका इंतजार करते रहे। काफी देर तक पोखर से बाहर नही आने पर उन लोगो को संदेह होने लगा।बाद में हल्ला गुल्ला होने पर पुलिस बल को सूचना दिया गया।और उसके बाद खोज शुरू हो गयी। काफी देर के बाद स्थानीय लोगो की मदद से दोनों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया।बाद में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद दोनों मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। और लोगो का रो रो कर बुरा हाल है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post