रोजगार सेवक की नियुक्ति को लेकर डीडीसी को आवेदन
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट.
कटोरिया (बांका)कटोरिया प्रखंड अंतर्गत जमदाहा पंचायत के प्रभारी रोजगार सेवक के बदले नए रोजगार सेवक की नियुक्ति को लेकर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा डीडीसी को आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि प्रभारी रोजगार सेवक सुधाकर रंजन की नियुक्ति मुख्य रूप से बसमत्ता पंचायत में हुई है। कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा बताया गया है कि रोजगार सेवक लगातार अस्वस्थ रहते है, मधुमेह का लेवल भी बढ़ गया है जिस कारण से वह दो पंचायत में कार्य करने में असमर्थ है। वहीं मुखिया रानी कुमारी द्वारा भी नए रोजगार सेवक की नियुक्ति को लेकर आवेदन दिया गया है। जिसमें प्रभारी रोजगार सेवक पर मनरेगा के कार्य में रुचि नहीं दिखाने की बात बताई गई है। कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा डीडीसी से जमदाहा पंचायत में मनरेगा कार्य में गति प्रदान करने हेतु अभिलंब किसी अन्य पंचायत रोजगार सेवक की नियुक्ति करने की मांग की गई है।।