इटवा गांव के एक युवक की जमुई में सड़क दुर्घटना में हुई मौत , स्वजनों में मचा कोहराम

दिव्यांशु राठौर की रिपोर्ट

शंभुगंज ( बांका ) : प्रखंड क्षेत्र के इटवा गांव के एक युवक की जमुई में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मृतक की पहचान मुनिलाल चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र मुकेश चौधरी के रूप में हुई है।पीड़ित मुनिलाल चौधरी सहित अन्य स्वजनों ने बताया कि मुकेश चौधरी की बड़ी बहन रक्षाबंधन में मायका इटवा गांव आयी थी ।शनिवार की सुबह मुकेश चौधरी बहन को ससुराल पहुंचाने जमुई जिले के घोघा गांव गया।बहन को ससुराल में छोड़ने के बाद मुकेश बाइक से ससुराल जमुई के ही देवचक गांव जा रहा था। जहां रास्ते में ही अज्ञात वाहन ने मुकेश की बाइक में ठोकर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया ।रविवार दोपहर बाद मुकेश का शव जमुई से गांव लाया गया।गांव आते ही पीड़ित के घर लोगों की भीड़ जूट गई ।मुनिलाल चौधरी के चार पुत्रों में मुकेश सबसे छोटा था। बड़ा पुत्र बंटी चौधरी , दूसरा कैलाश चौधरी एवं तीसरा सुनील चौधरी है।सभी पुत्र मौसमी रोजगार में परदेस जाता है , अन्यथा गांव घरों में दिहाड़ी करता है।
करीब चार वर्ष पूर्व मुकेश चौधरी की शादी जमुई जिले के देवचक गांव में पिंकी कुमारी के साथ हुई ।इस शादी में दो वर्ष की एक पुत्री है।पीड़ित स्वजनों ने बताया कि पिंकी अभी गर्भवती भी है।अचानक इस घटना ने पिंकी को झकझोर दिया।वह बार - बार दहाड़ मारकर कह रही थी कि अब बच्चों का परवरिश कौन करेगा। पिता मुनिलाल और मां तरिया देवी की आंखों से मानों आंसू सुख गए हों।इस घटना से दो गांव इटवा एवं देवचक में शोक की लहर है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post