समाधान यात्रा के तहत बांका के मनियां
एवं करझौसा पहुंचे मुख्यमंत्री
कटोरिया से अरविंद प्रसाद सिंह का रिपोर्ट
कटोरिया (बांका)नीतीश कुमार सोमवार को समाधान यात्रा के तहत कटोरिया प्रखंड के मनियां गांव एवं करझौंसा पहुंचे। मौके पर सांसद गिरधारी यादव द्वारा मुख्यमंत्री को चांदी की मछली भेंट कर उनका स्वागत किया गया। मौके पर वित्त वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, आपदा प्रबंधन विभाग सह प्रभारी मंत्री मो शाहनवाज, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, सांसद गिरधारी यादव, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह, बेलहर विधायक मनोज यादव, धोरैया विधायक भूदेव चौधरी एवं पूर्व विधायक मनीष कुमार मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्राथमिक विद्यालय मनियां का निरीक्षण किया गया। वहीं गांव में तालाब का निरीक्षण कर अपने हाथों से तालाब में मछली का बीज डाला गया। वहीं जीविका समूह को तालाब का हस्तांतरण पत्र एवं अनुदान चेक दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा चांदी की मछली के निर्माताओं द्वारा प्रयोग किये जा रहे मशीनों एवं मछली निर्माण की विधि का अवलोकन किया गया। स्वर्णकार द्वारा मुख्यमंत्री को हस्त निर्मित मछली भेंट कर धन्यवाद दिया गया। मौके पर जीविका समूहों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा तसर अग्र परियोजना केंद्र का निरीक्षण किया गया। वहीं करझौंसा स्थित समेकित कृषि फार्म का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। इस दौरान प्लस टू निर्मला गर्ल्स हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। केंद्र स्थित आदिवासी सुविधा केंद्र का अवलोकन किया गया। वहीं बगल स्थित सिल्ट डिटेंशन डैम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएम ने हनी प्रोसेसिंग यूनिट का अवलोकन किया। वहीं मुख्यमंत्री ने लेमन ग्रास प्लांट का निरीक्षण किया। मशरूम उत्पादन सह प्रशिक्षण केन्द्र एवं बकरी प्रजनन सह प्रशिक्षण केंद्र का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास तसर अग्र परियोजना केंद्र से किया गया। वहीं तसर अग्र परियोजना केंद्र में मनियां एवं करझौंसा में जीविका समूह द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इधर मुख्यमंत्री की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। चप्पे चप्पे चप्पे पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कार्यक्रम स्थल पर चारों तरफ बेरीकेडिंग की गई थी। बिना पास के किसी को भी बेरीकेडिंग से अंदर आने की अनुमति नहीं थी।।।वहीं कार्यक्रम के दौरान भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दयानिधान पांडेय, आईजी विनोद कुमार, डीआईजी विवेकानंद, बांका डीएम अंशुल कुमार, एसपी डॉ सत्यप्रकाश, एडीएम माधव कुमार सिंह, एसडीएम डॉ प्रीति कुमारी, डीडीसी कौशलेंद्र कुमार, एसडीपीओ मंगलेश सिंह, एसडीपीओ बेलहर प्रेमचंद्र सिंह, बीडीओ प्रेम प्रकाश, सीओ आरती भूषण, थानाध्यक्ष नीरज तिवारी, जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, नसीम खान, मुरलीधर साह, देवेन्द्र राय आदि मौजूद थे।
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...