विधानसभा घेराव को सफल बनाने को लेकर भाजपा की बैठक

बांका:13 जुलाई को भाजपा द्वारा विधानसभा घेराव को पूरी तरह सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह की अध्यक्षता में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता हरे कृष्ण पांडेय ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा घेराव के कार्यक्रम में प्रखंड से भी भाजपा कार्यकर्ता को पटना पहुंचना है। इसके लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रचार प्रसार के साथ हम लोग पटना कुच करेंगे। जिससे इतने बड़े कार्यक्रम में अपने प्रखंड के लोगों की भी भागीदारी हो सके। साथ ही साथ मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया कि बिहार में भाजपा की सरकार बनना निश्चित है। वर्तमान में चल रही सरकार पूरी तरह टूट के कगार पर पहुंच गया है। आपसी खींचतान और आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह सरकार कम दिनों की मेहमान है। इतना ही नही बिहार में वयाप्त भ्रष्टाचार  मंहगाई, लूट,अपराध में बढोत्तरी के लेकर ही विधानसभा का घेराव होना है। इसलिए हम लोगों को अब पूरी मुस्तैदी के साथ चुनाव मैदान में उतर जाना है। हर बूथ पर हमारे कार्यकर्ता तैयार रहेंगे ,और बूथ कमेटी का भी निर्माण जल्दी ही कर लिया जाएगा।जिससे भाजपा को अधिक से अधिक मत मिल सके। और बिहार में भाजपा की सरकार बन सके। बैठक में मनीष शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष सुबोध यादव,बिजय गुप्ता,तरुण दुबे,रंजन वर्णवाल,महेंद्र साह,विवेकानंद पांडेय सहित अन्य दर्जन भर कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post