चनपटिया अंचल में CO ने किया पदभार ग्रहण

चनपटिया अंचल में CO ने किया पदभार ग्रहण

 ( नव पदस्थापित CO विजय कुमार -फाईल  फोटो )

  अशोक शास्त्री/चम्पारण नीति के लिए 
चनपटिया (प.च.) ।जिले के चनपटिया अंचल कार्यालय में शनिवार को नव पदस्थापित CO विजय कुमार ने अपना पदभार ग्रहण किया। विजय कुमार पदभार ग्रहण करने उपरांत अंचल के समस्त कर्मियों के साथ एक आवश्यक बैठक कर बेहतर कार्य करने तथा  आमजनों की समस्याओं को सुन -समझ कर यथाशीघ्र निष्पादित करने का सुझाव भी दिये। विजय  कुमार रक्सौल (पूर्वी चम्पारण ) से स्थानांतरित होकर आज चनपटिया के लिए पदभार लिए है, और बेहतर कार्य के लिए जाने जाते रहे है।

Post a Comment

0 Comments