बांका: सावन समाप्त होते ही चांदन प्रखंड भर में बिजली की आंख मिचौनी शुरू हो गयी है। इस उमस भरी गर्मी में जहां बिजली नही रहने से आम लोगो को इतनी परेशानी होती है कि उन्हें जाग कर किसी तरह रात बिताना पड़ता है। सावन समाप्ति के दिन से ही रोजाना रात 11 बजे बिजली काट दिया जाता है जो सुबह पांच या छह बजे वापस आता है।बिजली नही रहने से चोरों का जहां आतंक काफी बढ़ गया है।वही ग्रामीणों द्वारा अपने अपने वार्ड में पहरा देने की व्यवस्था भी सुचारू नही हो रही है।भीषण गर्मी और काफी अंधेरा होने की वजह से पहरा देने वाले लोग इसमे शामिल होना नही चाहते है। क्योंकि हाल के दिनों में हुई कई चोरी की घटना में चोर हथियार लेकर आने की बात सीसी कैमरा में कैद हुआ है। इसी डर से पहरे वाले ग्रामीण कोई जोखिम लेना नही चाहते है। कुछ स्थानीय लोगो ने थानाध्यक्ष से यह भी मांग किया है कि हर पहरे वाली टीम में कम से कम एक हथियार वाला आरक्षी बल दिया जाय तो पहरा सुचारू रूप से जारी रह सकता है।बिजली विभाग के कनीय अभियंता रविराज कुमार कुमार वही रटा रटाया जुमला कह देते है कि पूरे बिहार लोड सीडिंग चल रहा है। इसलिए रात को बिजली कट रही है। यह लोड सीडिंग सावन भर क्यो नही हुआ इसका उसके पास कोई जबाब नही है।

0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...