चांदन प्रखंड में युवक का फांसी से लटका मिला शव,परिवार में मचा कोहराम,पुलिस हत्या औऱ आत्महत्या के बीच कर रही है जांच।

बांका: जिले के चांदन प्रखंड के चांदन पंचायत के डूमरथर गांव में  शुक्रवार की सुबह एक  युवक की लाश एक पेड़ से लटकी हुई मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार औऱ बेलहर एसडीपीओ राज किशोर कुमार खुद घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगो औऱ स्वजनों से पूछताछ कर लाश को पेड़ से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक जयप्रकाश कापरी का 19 वर्षीय पुत्र जसवंत कापरी पर हाल ही में जसीडीह से एक लड़की के अपहरण मामले में मोबाइल से बातचीत के आधार पर मामला दर्ज हुआ था। जिसे पुलिस द्वारा चेन्नई से गिरफ्तार कर लाया गया था। लेकिन अपहृत लड़की के 164 के बयान में उसे निर्दोष पाया गया जिस कारण उसे जमानत मिल गयी थी। लेकिन उसी समय से वह काफी उदास रहता था। इन दिनों वह नौकरी की खोज में था। लेकिन अचानक इस प्रकार की मौत का किसी को अंदेशा नही था। अचानक सुबह कुछ लोगो ने उसकी लाश अपने घर से 300 गज की दूरी पर आम के पेड़ से लटका देखा तो इसकी जानकारी दी गयी। जिसके बाद पूरे घर मे कोहराम मच गया। मृतक के स्वजन आत्महत्या मानने को तैयार नही है।

वही थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार ने बताया कि आवेदन आने के बाद औऱ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जैसा भी होगा कार्रवाई की जाएगी। तत्काल यूडी केश दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post