अशोक शास्त्री/ बेतिया(प.च.) जिले के गौनाहा प्रखंड स्थित भीतीहारवा आश्रम(श्रीरामपुर)में संचालित कस्तूरबा बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं, शिक्षकों सहित समर्पित व सामाजिक लोगों की सहयोग व सुझाव के आलोक में आज 26 नवम्बर को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विशाल रैली का आयोजन किया गया।
रैली में असंख्य छात्राओं सहित, शिक्षक एवं स्थानीय लोगों ने भाग लेकर रैली को प्रभावी बनाने में भागीदारी निभाई। छात्राओं ने तरह-तरह की संविधान संबंधित श्लोगन की तख्ती हाथों मे लिए नारा लगाते हुए कई गाँव/टोले की भ्रमण कीया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुदिष्ट कुमार ने बताया कि आज संविधान दिवस पर छात्राओं सहित उपस्थित ग्रामीण जनों को संविधान, संविधान के महत्व और संविधान से हम भारतवासी को मिले तमाम मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी उपस्थित लोगों ने संविधान के प्रति आस्था, प्रेम व विश्वास जताई और संकल्प व्यक्त किया।
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...