चम्पारण नीति / बेतिया / पश्चिमी चम्पारण ( अशोक शास्त्री )लोक समिति का प्रार्थना सभा एवं उपवास कार्यक्रम गांधी के कर्मभूमि भितिहरवा में सम्पन्न..
प्रार्थना सभा सह उपवास कार्यक्रम को संबोधित करते: पंकज
बिहार प्रदेश लोक समिति के तत्वधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ७८ वे शहादत दिवस के अवसर पर देश में बढ़ती किसान मजदूर की परेशानी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अमन चैन, शांति सद्भावना, सर्व धर्म सद्भाव, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा हेतु गांधी आश्रम भितिहरवा (पश्चिमी चंपारण) के प्रांगण में एक दिवसीय प्रार्थना सभा एवं उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से लोक समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। जिसकी अध्यक्षता बिहार लोक समिति के प्रांतीय अध्यक्ष जे पी सेनानी श्री सवलिया गिरि तथा संचालन बिहार प्रदेश लोक समिति के प्रांतीय महामंत्री श्री शिवजी सिंह ने की
उपवास कार्यक्रम में संबोधित करते महामंत्री मानिकचन्द सहनी
इस कार्यक्रम के अवसर पर लोक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमनालाल पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध गांधीवादी चिंतक श्री गिरिजा सतीश ने कहा कि इस वर्ष बिहार प्रदेश लोक समिति गांधीजी के बलिदान दिवस को स्मरण करते हुए भितिहरवा आश्रम में अपना कार्यक्रम कर रही है। यह आश्रम बिहार के पश्चिमी चंपारण जिलों में स्थित एक ऐतिहासिक स्थल है जहां महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के दौरान किसानों की दुर्दशा के खिलाफ प्रसिद्ध चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी। उनके सत्याग्रह के प्रथम प्रयोग की गवाह यही पवित्र धरती बनी है। गांधीवादी विचारक एवं लेखिका सुजाता चौधरी (भागलपुर), प्रो डॉ अमिता (H. N. B. Gadhwal University), चंद्रजीत सिंह (पूर्व प्राचार्य, कैमूर) जैसे गणमान्य गांधीवादी चिंतकों द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं थे, गांधी एक विचारधारा है और आज ७८ वर्ष के बाद भी गांधी जी की विचारधारा प्रासंगिक है।
प्रार्थना सभा सह उपवास कार्यक्रम में शामिल सहभागी
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोक समिति लोकनायक जयप्रकाश द्वारा स्थापित एक गैर राजनीतिक राष्ट्रीय जन संगठन है जो सत्य, शांति और अहिंसा के बल पर रचनात्मक संघर्ष में विश्वास करती है और जन समस्याओं के निदान हेतु हमेशा आवाज उठाती रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गांधी एवं अन्य महापुरुषों की विचारधारा और संदेशों को आमलोगों तक पहुंचाने का भरपूर प्रयास किया जाता है ताकि देश की युवा पीढ़ी अपने महापुरुषों की विरासत से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा करे।
कार्यक्रम में गांधीवादी किसान नेता शाहाबाद क्षेत्र के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, रोहतास जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार, कैमूर के जिला अध्यक्ष जॉन फिलिप्स, बेतिया के गांधी रविंद्र नाथ तिवारी, शंभूनाथ मिश्रा उर्फ ज्ञानी जी, चंपारण विकास संस्थान सिसवानिया के सचिव रविशंकर सिंह, अनूप किशोर तिवारी, शेषनाथ साह, रामाधार तिवारी, रमाकांत मुखिया, सीता देवी, उमाकांत वकील, मुजफ्फरपुर जिला के लोक समिति अध्यक्ष मकबूल आलम, जिला महासचिव मानिक चंद सहनी, बक्सर के हीरालाल राय उर्फ कविजी, ओमप्रकाश तिवारी, विशुनराम, महिला नेत्री चंद्रमा जी, रानीजी, सोनीजी, सोनमती जी, शीलारानी जी वगैरह ने भी अपना विचार रखा।
0 Comments
आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...