राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जय नारायण चौधरी के निधन से शोक में डूबा बरौनी

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक जय नारायण चौधरी के निधन से शोक में डूबा बरौनी

रजौन, बांका : राष्ट्रपति के हाथों से नेशनल अवार्ड से सम्मानित बरौनी गांव के सेवानिवृत शिक्षक जय नारायण चौधरी का निधन शनिवार की सुबह करीब 10:30 बजे 87 वर्ष की उम्र में रांची में इलाज के क्रम में हो गया है। उनके निधन की सूचना पर बरौनी गांव सहित प्रखंड क्षेत्र के शिक्षा जगत में शोक का लहर दौड़ पड़ा है। वे अपने साथ तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरा पड़ा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शिक्षा जगत में जय नारायण चौधरी ने जो अलख जगाया है शायद ही कभी ऐसा कोई अन्य व्यक्ति बांका जिला की इस धरती को मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। जय नारायण चौधरी अमरपुर प्रखंड अचंल क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय मखदूमा से 1999 में सेवानिवृत हुए थे। इसके पूर्व शिक्षा जगत में काफी अलख जगाने को लेकर इन्हें सत्र 1993-94 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 1993 को राष्ट्रपति पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। वे काफी शांत, मधुरभाषी व मिलनसार प्रवृत्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी पत्नी का निधन 2013 में पहले ही हो चुका है। उनके पार्थिव शरीर को रांची से बरौनी लाया जा रहा है। निधन की खबर पर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ, बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल सहित शिक्षकों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। गाड़ी संवेदना प्रकट करने वाले में से डीएन सिंह कॉलेज के प्रोफेसर सुनील कुमार चौधरी, सेवानिवृत शिक्षक सह अमरपुर बीआरसी के बीआरपी संजय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया सह पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विभाष चंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार चौधरी, दिलीप कुमार सिंह, शिक्षक वरुण सिंह बरौनी, शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह बनगांव, प्रधानाध्यापक फुलेश्वर हरिजन, गृह पंचायत की मुखिया सह बरौनी ग्राम निवासी रंजना देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम सिंह, घनश्याम चौधरी, शशि भूषण चौधरी,अजीत कुमार चौधरी, सेवानिवृत शिक्षक दिनेश प्रसाद सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षिका मनोरमा देवी, शिक्षिका सीमा कुमारी, पूजा कुमारी, रजौन सुपर मार्केट के प्रमोद कुमार सिंह आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments