अपने 8 सूत्री मांगों को लेकर डीलर संघ ने की बैठक

अपने 8 सूत्री मांगों को लेकर डीलर संघ ने की बैठक

रजौन, बांका : जन वितरण प्रणाली के दुकानदार अपने 8 सूत्री मांगों को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के भी जन वितरण प्रणाली के दुकानदार 8 सूत्री मांगों को लेकर 1 जनवरी से हड़ताल पर चले गए हैं। आंदोलन और तेज करने के उद्देश्य से 8 जनवरी सोमवार को प्रखंड जन वितरण प्रणाली डीलर संघ अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव के आवास पर प्रखंड के सभी डीलरों की आवश्यक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव कर रहे थे। डीलर संघ प्रखंड अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की मांगों को लेकर देश के विभिन्न राज्यों में आंदोलन चल रहा है। मांगों को लेकर समर्थन में बिहार के भी डीलर 1 जनवरी से आंदोलन पर है। 1 जनवरी से राशन वितरण कार्य को ठप कर दिया गया है। 8 सूत्री मांगों में से कोरोनाकाल को देखते हुए डीलरों द्वारा बहुत कम कमिशन लेते हुए फ्री में अनाज वितरण का काम किया था। उसका कमिशन आज तक नहीं दिया गया है। डीलर संघ प्रखंड अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव ने बताया डीलरों के 8 सूत्री मांगों में से 90 रुपए क्विंटल से कमीशन बढ़ाकर 300 रुपए प्रति क्विंटल दिए जाने, अन्य राज्यों की तरह मानदेय 30 हजार रुपए प्रति माह या मानदेय फिक्स किए जाने, अपंग व लाचार डीलर के आश्रितों के नॉमिनी को ही जन वितरण प्रणाली दुकानदार का लाइसेंस निर्गत करने, डीलरों का तय आयु सीमा 58 वर्ष से बढ़ाकर  आयु सीमा शर्त को हटाने, साप्ताहिक छुट्टी सोमवार को गजट में प्रकाशित करते हुए लागू करने, कोरोना काल 2020 का कमीशन डीलरों को उपलब्ध कराने, प्रत्येक बोरी में 50 किलोग्राम के स्थान पर एक किलोग्राम अतिरिक्त अनाज उपलब्ध कराने आदि का मांग रखा गया है। प्रखंड डीलर संघ अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया होली, दशहरा सहित विभिन्न राष्ट्रीय त्योहारों को देखते हुए डीलरों को भी अवकाश सुनिश्चित कराने आदि की मांग रखी गई है। डीलर संघ के अध्यक्ष ने बताया प्रथम फेज के तहत यह हड़ताल 15 जनवरी तक चलेगा, इससे भी सरकार अगर हमारी मांगें पूरी नहीं करती है तो आगे से पूरे देश सहित राज्य के डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवस हो जाएगा। डीलर संघ प्रखंड अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव ने बताया इसके पूर्व 4 जनवरी को भी बैठक रखी गई थी, डीलर संघ की अगली बैठक 12 जनवरी को रखी गई है। बैठक के दौरान प्रखंड डीलर संघ अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव के अलावे पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव, जयप्रकाश साह, सतीश यादव, उपेंद्र रजक, बसंत लाल रजक, हीरालाल सिंह, महेश दास, राजेंद्र दास, श्याम सुंदर दास, सच्चिदानंद सिंह, रोशन कुमार, संजीव कुमार, घनश्याम मंडल, राधिका कुमारी, प्रमिला देवी, सुशीला रानी, राजेंद्र महतो, पंकज वर्मा, मोहम्मद समीम हरनबी, मोहम्मद कलीमुद्दीन, संजीव कुमार, नीलू कुमारी, रामचरित्र दास, पप्पू कुमार, गंगा सहित प्रखंड के सभी डीलर, महिला डीलर एवं नॉमिनी प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments