भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक

भारत संकल्प यात्रा को लेकर बैठक

बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय सहित बिरनिया औऱ सिलजोरी पंचायत में शुक्रवार को भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक शक्ति केंद्र प्रमुख तरुण कुमार दुबे,बेचन महतों एवं अशोक मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न किया गया। बैठक में बूथ स्तर की बैठक की तिथि तय की गई,विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारी,पंचायत के सभी धार्मिक स्थलों की साफ सफाई एवं 22 जनवरी को सभी मंदिरों में पूजा पाठ,भजन कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं दीपक मंदिरों के साथ साथ सभी घरों में कम से कम पांच दीपक जले इसपर चर्चा की गई। वहीं  राम मंदिर दर्शन यात्रा के लिए निबंधन के कार्य पर भी जोर  दिया गया।मौके पर विधानसभा संयोजक हरे कृष्ण पांडेय, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंहा,मंडल अध्यक्ष निरंजन सिंह, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, आदित्य पोद्दार सुबोध यादव, विजय गुप्ता, जमुना पोद्दार,

जयशंकर झा,रुपेश पाण्डेय,राजकुमार पाण्डेय,उमेश गोस्वामी, अशोक मण्डल,दीपक झा,नवीन वर्मा,त्रिवेदी राय,ज्योतिंद्र चौधरी, प्रमोद कापरी, आशिष चौधरी, वीरेन्द्र प्रामाणिक
सहित  दर्जनों कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments