डीसीओ ने रजौन व्यापार मंडल का किया निरीक्षण, धान अधिप्राप्ति का दिया निर्देश

डीसीओ ने रजौन व्यापार मंडल का किया निरीक्षण, धान अधिप्राप्ति का दिया निर्देश

रजौन, बांका : जिला सहकारिता पदाधिकारी मोहम्मद जैनुल आबदीन अंसारी ने रविवार 7 जनवरी को रजौन व्यापार मंडल पहुंचकर निरीक्षण किया है। निरीक्षण के क्रम में डीसीओ जैनुल आबदीन अंसारी गोदाम परिसर धान की बोरी से भरा पड़ा देख काफी खुश दिख रहे थे। निरीक्षण के दौरान कई ट्रैक्टर लाइन में लगी हुई थी, जो गोदाम के अंदर धान को बोरी मजदूरों द्वारा अनलोडिंग करवाते हुए गोदाम के अंदर रखवाया जा रहा था। डीसीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि धान अधिप्राप्ति का सरकार एवं विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के मुताबिक धोरैया एवं रजौन पीछे चल रहा है। जिस हिसाब से धान का उत्पादन हुआ है, उस हिसाब से लक्ष्य के मुताबिक धान अधिप्राप्ति नहीं हो पा रहा है। वैसे रजौन व्यापार मंडल द्वारा अब तक 83 किसानों के बीच से 7086 क्विंटल 90 किलोग्राम धान की खरीदारी की गई है। धान अधिप्राप्ति को गति देने के लिए रजौन व्यापार मंडल सहित सभी पैक्सों को प्रतिदिन पांच किसानों से कम से कम डेढ़ सौ क्विंटल धान क्रय करने के लिए कहा गया है। डीसीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि छोटे एवं सीमांत किसान तथा गैर रैयत किसान खेती-बाड़ी से लेकर घरेलू कार्य में व्यस्त रहने के कारण धान यत्र-तत्र बेच देता है। इसका सीधा असर छोटे एवं गैर रियायत किसान जो किसी तरह से भौली, मनठिका आदि के सहारे धान का उत्पादन तो कर लेता है, लेकिन उन्हें सही कीमत नहीं मिल पाता है। ऐसे सभी किसानों को लाभ दिलाने के लिए सभी पैक्स अध्यक्षों को विशेष रूप से भ्रमणशील होते हुए उनका धान खरीदते हुए उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए कहा गया है। डीसीओ ने बताया कि प्रत्येक किसानों को 2183 रुपए प्रति क्विंटल एवं अलग से प्रत्येक किवंटल का कीमत ₹25 सहित 2208 रुपया देय है। किसानों के लिए गए धान के राशि के भुगतान में किसी भी तरह का समस्या नहीं होने की स्थिति में 48 घंटे के अंदर किए जाने के लिए भी कहा गया है। रजौन व्यापार मंडल सहित पंचायत पैक्सों को लक्ष्य के अनुसार किसानों का धान अधिप्राप्ति के लिए 40 प्रतिशत के हिसाब से राशि प्रदान की जा चुकी है। डीसीओ ने रजौन व्यापार मंडल के लिए खुशखबरी देते हुए बताया कि धान की अधिप्राप्ति के लिए एक हजार एमटी क्षमता वाला समिति का गोदाम दिया जा रहा है। आगे बताया व्यापार मंडल परिसर में मॉल एवं कतरनी धान से चावल उत्पादन के लिए मिल लगाया जा रहा है। मालूम हो कतरनी चावल मिल के लिए ज्वाइंट रजिस्टार निरीक्षण के क्रम में व्यापार मंडल परिसर में कतरनी चावल मिल लगाने का श्वसन दिया था ।डीसीओ ने व्यापार मंडल एवं पैक्स अध्यक्षों के लिए मोबाइल नंबर 9304303765 एवं किसानों के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800110 जारी करते हुए कहा है कि समस्या आने पर किसान एवं पैक्स अध्यक्ष आदि सीधे डीसीओ से संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर रजौन व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी प्रफुल्ल चंद्र सिन्हा, नितेश उर्फ बंटी, दिवाकर सिंह, पीयूष कुमार सहित काफी संख्या में व्यापार मंडल धान देने आए किसान व पैक्स अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट:केआर राव 

Post a Comment

0 Comments