रजौन व्यापार मंडल अध्यक्ष को हुआ मातृशोक

रजौन व्यापार मंडल अध्यक्ष को हुआ मातृशोक

रजौन, बांका : प्रखंड के बनगांव ग्राम निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक देवेंद्र प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी सह रजौन व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की माता सह भूतपूर्व शिक्षिका प्रेमलता देवी की निधन 73 वर्ष की उम्र में गुरुवार की मध्य रात्रि करीब 1:45 बजे भागलपुर में हृदयाघात से हो जाने की खबर है। वे पिछले एक सप्ताह से भागलपुर में इलाजरत थी। उनके निधन के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे अपने पीछे तीन पुत्री व दो पुत्र समेत भरा पड़ा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बता दें कि वे अपने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थी, जिन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दे दिया था। उनके निधन की सूचना पर उनके दामाद सह बेलहर थानाध्यक्ष सह बेलहर पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, रजौन बीईओ कुमार पंकज सहित रजौन व्यापार मंडल एवं पैक्स सदस्यों के साथ-साथ कई शिक्षक प्रतिनिधियों सहित कई अन्य गणमान्यों ने बनगांव पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन करने के साथ-साथ उन्हें अपना श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Post a Comment

0 Comments