प्रेम प्रसंग में डांट फटकार से आत्महत्या

 बांका: चांदन प्रखंड मुख्यालय के वार्ड 10 मुस्लिम टोले में बुधवार को एक 17 बर्ष की एक लड़की के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले की लगातार चर्चा हो रहा है। लेकिन स्थानीय पुलिस इस घटना की जानकारी से पूरी तरह अनभिज्ञ बता रही है। आसपास जो चर्चा हो रही है उसके अनुसार मृतक युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसका परिवार के लोग विरोध कर रहे थे। उसी बात को लेकर बुधवार को लड़की के स्वजनों ने लड़की के साथ मारपीट कर काफी डाट फटकार किया। जिससे आहत लड़की ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। कुछ लोग इसे हत्या भी बता रहे है। इतना ही नही अपने गांव में बैठक कर औऱ इस घटना के बारे में किसी को कोई जानकारी नही देकर चुपके से लाश को दफ़न कर दिया गया। इस संबंध में पूछने पर सरपंच राकेश कुमार बच्चू  औऱ मुखिया अनिल कुमार ने बताया कि उन्हें भी इस घटना की कोई जानकारी नही है। जबकि थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार का कहना है कि उन्हें इस प्रकार की किसी घटना की लिखित या मौखिक जानकारी नही दी गयी है। फिर भी वे गुप्तरूप से जानकारी प्राप्त कर रहे है।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post