कार एवं ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर

पंकज सिंह की रिपोर्ट
संग्रामपुर (मुंगेर ): सुल्तानगंज देवघर मुख्य मार्ग रामपुर पेट्रोल पंप के निकट कार एवं ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हुई । जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम लगभग 8 बजे घटित हुई है । जहां कार देवघर की ओर से आ रही थी वही ट्रैक्टर तारापुर की ओर से आ रही थी । प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार काफी तेज गति होने के कारण चालक नियंत्रण को बैठा एवं ट्रैक्टर से जा टकराया जिससे कि ट्रैक्टर के बीच वाले हिस्से से दोनों टायर गाड़ी से बाहर निकल गए । इस घटना में कार पीके झा ने बताया कि हम सभी जमशेदपुर से चलकर तारापुर जाना था लेकिन रास्ते में ही दुर्घटना हो गई। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिसका की समुचित इलाज निजी क्लिक में कराया जा रहा है , वही ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा ।


Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post