थारू महोत्सव का भव्य आयोजन



चंपारण नीति/बेतिया (पश्चिमी चंपारण) जिले के गौनाहा प्रखंड स्थित "भारतीय थारु कल्याण महासंघ तपा जम्हौली में थारू जनजाति दिवस (थारू महोत्सव) का आयोजन रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
      हर साल की भाँती इस साल भी 8 जनवरी 2025 को धूमली परसा (गौनाहा) में थारू महोत्सव के माध्यम से खुशी का इजहार किया गया। जैसा कि विमलेश काजी सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि 08 जनवरी 2003 को थारू जाति को जनजाति का दर्जा मिला था। इस महत्वपूर्ण अवसर पर छ: तपा राजपुर, चौपारण, चेंगवन, दोन, जम्हौली और रामगीर बारहगांव के सभी गांवों में बड़े धूमधाम के साथ  थारू महोत्सव आयोजन किया जाता है। इस उत्सव में थारू जाति अपनी भेष-भूषा में अपनी संस्कृति को प्रस्तुत करते है। आज दिन में ये लोग होली और रात में दिवाली भी मनाते हैं। इस उत्सव के दौरान थारू जाति के महिला-पुरुष अपनी कला जैसे - झूमता, नृत्य, झूमर, बिरहनी आदि लोक गीत प्रस्तुत करते हैं। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बाल्मीकि नगर सांसद सुनील कुमार कुशवाहा एवं अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज सूर्य प्रकाश गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। माैके पर प्र.वि.पदा. गौनाहा के शिवजन्म राम, प्र.पं.राज पदा. अन्नपूर्णा कुमारी, मुखिया सहर चौधरी (महुई), मुखिया अरबिंद महतो (सीठी) गुमस्ता संजय दिसवा, रामप्रसाद, सुरेश काजी,विश्वनाथ पटवारी, कार्यकारणी सदस्य राजदेव काजी, गणेश प्र, बाल्मीकि प्र, रवीन्द्र प्र. इंद्रजीत चौधरी आदि कार्यक्रम को संबोधित किये। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता ओजेन्द्र कुमार और मंच संचालन विमलेश काजी ने किया।

Post a Comment

आप सभी हमें अपना कॉमेंट / संदेश भेज सकते हैं...

Previous Post Next Post